ग्वालियर में रिटायर्ड एसडीओ से साइबर ठगी: फर्जी टीआई बनकर कॉल, बेटे के गैंगरेप की झूठी कहानी सुनाकर 50 हजार ऐंठे ग्वालियर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त 74 वर्षीय सब डिविजनल ऑफिसर से ठगों ने 50 हजार रुपए की ठगी कर ली।