डुमरांव के पूर्वी रेल फाटक के समीप स्थित हाईटेक अस्पताल परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कठार गांव निवासी अमन कुमार सिंह दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की और दवा खरीदने के लिए अंदर चले गए।