श्योपुर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: सीईओ, समय सीमा प्रकरणों की बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार कों शाम 4 बजे आयोजित समय सीमा की बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जायें। सभी विभागीय अधिकारी अपनी विभागीय ग्रेडिंग में ए-ग्रेड का लक्ष्य पूर्ण करें।