श्योपुर। जिले के मानपुर कस्बे में सोमवार को शाम 5 बजे भाजपा मंडल मानपुर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता सहित कस्बावासी शामिल हुए। इस मौके पर मानपुर गढ़ी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टेंड पर आकर समाप्त हुई।