भरथना क्षेत्र के मुङैना समसपुर गांव में शुक्रवार सुबह 37 वर्षीय मजदूर कुंवर सिंह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह दुकान से लौटते समय कुएं पर बैठे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।