भभुआ: भभुआ थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर को लेकर शांति समिति का किया गया बैठक
Bhabua, Kaimur | Feb 10, 2026 आज मंगलवार को शाम 5 बजे भभुआ थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया। वहीं बैठक की अध्यक्षता भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने की। इस बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय भभुआ बीडीओ सतीश कुमार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।