मिलक: थाना शहजादनगर पुलिस ने धमोरा के पास से दुष्कर्म के केस में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Milak, Rampur | Sep 7, 2024 शहज़ादनगर पुलिस ने दुष्कर्म के केस में एक वांछित अभियुक्त को धमोरा के पास से गिरफ्तार करके आज न्यायालय के समक्ष पेश किया न्यायालय ने वांछित अभियुक्त को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शहजाद नगर ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 164/ वर्ष 2024 के केस में अभियुक्त को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने वांछित अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।