मदनपुर: पूरन बिगहा गांव में भीषण आग, दर्जनों घर जलकर राख, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी पंचायत के पूरन बिगहा गांव में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में कई परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को संभलने तक का