कटनी नगर: माधव नगर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल
माधव नगर थाना अंतर्गत निवार पहाड़ी खरका टैंक रोड पर आज गुरुवार दोपहर 2:50 मिनट पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी इस घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो युवक घायल है जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है वही ट्रक घटना स्थल से फरार हो गया।