गाज़ियाबाद: थाना अंकुर विहार क्षेत्र में युवक ने पत्नी व उसके परिवार पर आरोप लगाकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अंकुर विहार थाना क्षेत्र की DLF कॉलोनी निवासी 38 साल के जगजीत सिंह राणा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाए। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। वीडियो में उसने कहा कि पत्नी और उसके मायके वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। दुनिया में सब कुछ कर लेना, पर शादी मत करना।