गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एयर बैग खुलने से बची चालक की जान
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर मंगलवार सुबह चलती हुई कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा। लेकिन कार चला रहे ड्राइवर की जान एयरबैग खुलने से बच गई।