बांसवाड़ा: घीवापाड़ा रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
घीवा पाड़ा रोड पर बीती 3 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान उदयपुर में मौत हो गई। एएसआई कांतीलाल हाड़ा ने बताया कि लक्ष्मण पुत्र पन्नालाल पटेल निवासी लक्ष्मीपुरा 3 अप्रैल को अपनी बाइक से बीटीएम मील में काम करने के बाद घीवा पाड़ा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित मिनी बस ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया।