रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस से रविवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त पल्लू नोहर रोड पर अवैध 32 पव्वे देशी शराब सहित एक व्यक्ति भाला राम निवासी मुन्सरी को गिरफ्तार किया है रावतसर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।