शुजालपुर: शुजालपुर में छह दिवसीय मोहर्रम पर्व का शनिवार को पूरी धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हो गया।
शुजालपुर में छह दिवसीय मोहर्रम पर्व का शनिवार को पूरी धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हो गया। दोपहर में जमधढ़ नदी स्थित पथरोड़ी से ताजियों, बुर्राक, आलम और अखाड़ों का एक विशाल सामूहिक चल समारोह निकाला गया। यह जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ सिटी बस स्टैंड पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।