बरेली में भाजपा से फरीदपुर विधानसभा के विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रो. श्याम बिहारी लाल का निधन बेहद दुखद है। वे एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास के प्रोफेसर रहे और भाजपा से दूसरी बार विधायक चुने गए।