हाजीपुर में SP शुभांक मिश्रा का सुरक्षा निरीक्षण, कोचिंग संचालकों को दिए अहम निर्देश
हाजीपुर, वैशाली: पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा ने बुधवार को हाजीपुर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान एसपी ने नगर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने संचालकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
एसपी ने सभी कोचिंग संस्थानों में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और अनुशासित वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि वैशाली पुलिस आमजन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
#Tags:
#Hajipur #Vaishali #VaishaliPolice #SPShubhankMishra #PolicePatrolling #StudentSafety #CoachingInstitute #LawAndOrder #BiharPolice #HajipurNews #BiharNews #YoungIndiaNews