गोपालगंज: भोपतपुर गांव के समीप सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारा धक्का, हादसे में बाइक सवार तीन युवक भी जख्मी
जिले कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के समीप सड़क के किनारे टहल रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस हादसे में बुजुर्ग के साथ बाइक सवार तीनों युवक भी जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।