मांझी: सोनिया पुल पर सड़क हादसे में मारे गए दो लोगों की हुई पहचान, गांव में छाया मातम
Manjhi, Saran | May 15, 2026 दादपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह हुई सड़क हादसे में मृत दो लोगों की पहचान शुक्रवार को हो गई है। मृतकों में मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी गोरउ नाच के संचालक 60 वर्षीय जगपत मांझी तथा सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के साईं पुर गांव निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र राम शामिल हैं। जबकि ऑटो चालक की पहचान पहले ही हो चुकी है।