नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर्स को दिए निर्देश
शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश को विकसित किए जाने के लिए बुनियादी रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगीकरण और मानवसंसाधन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़़ी योजनाओं और लक्ष्य आधारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन प्रक्रिया अपनाएं।