अम्बाला: एवीटी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को किया काबू, 7 दोपहिया वाहन बरामद
Ambala, Ambala | Oct 16, 2025 थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में 14 अक्तूबर 2025 को एवीटी सैल के उप निरीक्षक दौलत राम व पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज निवासी लालडू थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर 01 एक्टिवा व 06 मोटरसाईकिल कुल 07 दो पहिया वाहन बरामद किए है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।