कुशलगढ़: कुशलगढ़ के संत रेदास मंदिर में गूंजे भावपूर्ण भजन, पुरुषोत्तम मास में भक्ति की बही सरिता
कुशलगढ़ की आंबेडकर कॉलोनी स्थित संत रेदास मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा शनिवार को सुबह 11 बजे भव्य भजन कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। भजन में शीतला माता सुंदरकांड मंडल के नारायण भाई, विजय भाई मौजूद रहे!