महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति ने दिव्यांगजनों को दिया विश्वविद्यालय में निर्मित जैकट
Sadar, Varanasi | Mar 12, 2024 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के टेक्सटाइल्स एवं हैंडलूम टेक्नोलॉजी और फैशन डिजाइनिंग विभाग ने महामहिम राज्यपाल के निर्देश पर खादी जैकेट का निर्माण किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति ने विश्वविद्यालय में निर्मित जैकेट को दिव्यांगजनों को दिया। इस दौरान कुलपति ने टेक्सटाइल्स एवं हैंडलूम टेक्नोलॉजी और फैशन डिजाइनिंग विभागों का निरीक्षण भी किया।