ग्वालियर गिर्द: दो रात तक गाड़ियों के शीशे तोड़ने और उत्पात मचाने वाला निकला मुरैना जेल का प्रहरी, CCTV फुटेज से खुली पोल
बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित श्री विहार कॉलोनी में लगातार दो रात तक हुई गाड़ियों में तोड़फोड़ की वारदात का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है।जांच में सामने आया कि कॉलोनी में दहशत फैलाने वाला कोई बदमाश नहीं,बल्कि मुरैना जेल में पदस्थ एक प्रहरी था।आरोपी विवेक यादव ने कई गाड़ियों के कांच फोड़ दिए थे।CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।