पोलायकलां: अरुण यादव पोलायकलां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- मोदी सरकार हिंदुत्व के नाम पर जातियों को बांट रही है
जिले के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार दोपहर 2 बजे पोलायकलां पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर उनका जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने उन्हें साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।