आरा: भोजपुरी सभ्यता से जुड़ी पीडिया पेंटिंग को मिला GI टैग, अब भोजपुरी पेंटिंग को मिलेगी दुनिया में नई पहचान
Arrah, Bhojpur | Jun 16, 2026 बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति और पारंपरिक कला के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. राज्य की ऐतिहासिक 'पीडिया-लेखन' कला को बिहार सरकार के प्रयासों के बाद अब आधिकारिक तौर पर जीआई टैग मिल चुका है. यह उपलब्धि सिर्फ एक कला को पहचान मिलना भर नहीं है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की उस अनमोल विरासत का सम्मान है जिसे सदियों से महिलाएं अपनी उंगलियों के हुनर से सहे