तारापुर: खैरा डोरॉय में अखंड रामधुन व यज्ञशाला निर्माण का भव्य शुभारंभ, 351 कन्याओं की कलश यात्रा से क्षेत्र गूंजा
Tarapur, Munger | Apr 10, 2026 तारापुर प्रखंड के खैरा डोरॉय स्थित कौची नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार 2 बजे को श्री श्री 108 अखंड रामधुन एवं यज्ञशाला निर्माण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सिर पर मंगल कलश लिए श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण किय