सिरोंज: ग्राम पंचायत पीकोली में करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, बिजली विभाग पर लगाया आरोप
Sironj, Vidisha | May 30, 2026 सिरोंज में करंट से युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, शव रखकर किया चक्काजाम, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप सिरोंज में ग्राम पंचायत पीकोली में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।