मुरैना नगर: सीवर के गंदे पानी में डूबी तुलसी कॉलोनी की गलियां, वीडियो वायरल कर रहवासियों ने खोली नगर निगम की पोल
मुरैना ननि की तुलसी कॉलोनी की डॉ.जफर वाली गली की गली नंबर-4 में पिछले पांच दिनों से सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नलों से भी दूषित पानी आ रहा है।बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे परेशान हैं।रहवासियों ने समस्या के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।शिकायतों के बावजूद समस्या बनी हुई है।