जौनपुर: 125 साल पुराने प्राथमिक विद्यालय में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के नेवादा प्रथम स्थित वर्ष 1901 में स्थापित प्राथमिक विद्यालय आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। कायाकल्प योजना में शामिल होने के बावजूद विद्यालय की अधूरी चहारदीवारी, क्षतिग्रस्त दिव्यांग शौचालय और अधूरा भवन निर्माण छात्रों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।