रीठी: बरहटा के ग्रामीण उचित मूल्य की दुकान न होने से रेलवे पटरी पार कर राशन लाने को मजबूर
Rithi, Katni | May 17, 2026 कटनी जिले की ग्राम पंचायत बरहटा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि करीब चार गांवों के लोगों को राशन लेने के लिए तीन से चार किलोमीटर दूर तक सफर तय करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बीच रास्ते में रेलवे लाइन पड़ती है, जिसे पार कर ग्रामीण अपनी जान जोखिम मे डालना पड़ता है