बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देखकर अपनी 19 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का एक गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी पुत्री को गांव के ही युवक व उसका साथी बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। मेरी पुत्री आधार कार्ड तथा घर में रखे 30 हजार रुपए भी ले गई है।