रायसिंहनगर: रायसिंहनगर पुलिस ने 22.97 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
रायसिंहनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.97 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई मिनी सचिवालय के पास गश्त के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू धोबी निवासी वार्ड नंबर 9, रायसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।