गुण्डरदेही: बालोद में जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का औचक निरीक्षण किया
जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवास निर्माण कार्य समय पर पूरा करने और प्रतीक्षा सूची के पारदर्शी सत्यापन के निर्देश दिए।