कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल का सूक्ष्म अवलोकन किया। परेड के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बल की कार्यकुशलता और पेशेवर मानकों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।