बांधवगढ़: पुलिस लाइन कालोनी के पास NH 43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, कोतवाली थाना में मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीटीएस कॉलोनी के सामने एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए 55 वर्षीय शिवचरण सेन, पिता रामदास सेन, निवासी 09 नंबर कॉलोनी, सुभाषगंज, उमरिया को टक्कर मार दी। हादसे में शिवचरण सेन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 282/26 दर्ज किया है