कवर्धा: पोंडी नगर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पोंडी नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया गया। मां शीतला मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरवासियों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।