गिरिडीह: उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक,एवं सिविल सर्जन ने गिरिडीह प्रखण्ड बजटों से बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाकर की अभियान की शुरुआत
उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार एवं सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने रविवार को 10 बजे गिरिडीह प्रखण्ड स्थित बजटों से बच्चों को पल्स पोलियों दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जहां बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। उपायुक्त ने कहा पल्स पोलियो के प्रति जागरुकता ही बचाव का पहला कदम है।