दुधि: दुद्धी में करंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा, तेल टैंकर की बोगी पर चढ़ते समय हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक 13 वर्षीय बालक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना तब हुई जब बालक अपने परिजनों के साथ मामा की शादी में शामिल होने आया था।घायल बालक की पहचान कचनारवा कोन निवासी 13 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।