जगदीशपुर: जगदीशपुर हरिगांव पंचायत के शांति नगर और बाजरा गांव में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख
जगदीशपुर प्रखंड के हरि गांव पंचायत अंतर्गत शांति नगर और बाजरा गांव के खेत में लगे गेहूं की फसल में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जैसे ही गांव में आग लगने की सूचना ग्रामीणों तक पहुंची ग्रामीण तुरंत खेत के पास पहुंच बुझाने में लग गए। घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया और जगदीशपुर विधानसभा से राजद के प