बालोद: नक्सल खौफ से उभरे पेवारी गांव के ललित बने सब इंस्पेक्टर, भाई भी पुलिस अफसर बनने की राह पर, ग्रामीणों में खुशी
Balod, Balod | Apr 7, 2026 बालोद जिले के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गांव पेवारी ने एक ऐसी सफलता की कहानी लिखी है, जो संघर्ष, हिम्मत और बदलाव की मिसाल बन गई है। महज 35 घरों वाले इस गांव में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब लाल ललित गावड़े एसआई का प्रशिक्षण पूरा कर अपने घर लौटे। ललित की इस उपलब्धि ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे आसपास के क्षेत्र को गर्व से भर दिया।