विदिशा नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में रविवार रात मिला युवक का शव, फैली सनसनी, पहचान नहीं
रविवार रात 9 बजे एक अज्ञात बे होश युवक के पडे होने की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने के बाद डायल 112 मौके पर भेजा। जांच के दौरान युवक के शरीर में कोई हलचल नही हो रही थी। युवक को तुरंत ही जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस मृतक की पहचान करने और परिजनों की तलाश में जुट गई है।