प्रतापपुर: रामेश्वरपुर में कबरा कान हाथी की दस्तक, हाथी मित्र दल ने उसे सुरक्षित खदेड़ा
प्रतापपुर रेंज के अंतर्गत सर्किल खड़गवां के ग्राम रामेश्वरपुर में एक कबरा कान हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं हाथी मित्र दल सक्रिय हो गया। दल ने सतर्कता और समन्वय के साथ लगातार निगरानी करते हुए हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित दिशा में खदेड़ने का प्रयास किया।