राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब नारायणघटा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वहां पर आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।