जमुई विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक श्रेयसी सिंह का शनिवार को 9:30 बजे के लगभग पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और कार्यालय परिसर के पास पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया, साथ ही युवा मोर्चा जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।