बेगूसराय: कृषि विभाग की बैठक में DM ने दिए निर्देश, कृषि कार्यालय में हुई बैठक
रवि फसल की बुआई में किसानों को ससमय व सही मात्रा में बीज एवं खाद उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. यह बातें शनिवार की शाम 05:00 बजे जिला कृषि कार्यालय में कृषि, उद्यान एवं आत्मा की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही. उन्होंने कहा कृषि के उत्पादकता को बढ़ाना प्राथमिकता है.