चैनपुर प्रखंड के बेन्दोरा बस स्टैंड के समीप सरकारी 'गैर मजूरवा' जमीन पर अवैध कब्जे और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण कार्य का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय भू-माफियाओं और वर्चस्वशाली तत्वों द्वारा जमीन को समतल करने के लिए भारी मात्रा में अवैध विस्फोटकों (बारूद) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।