सरपत्ता गांव में पैदल घर आ रहे मजदूर को बुधवार शाम 6:00 बजे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया इस संबंध में सरपत्ता गांव निवासी घायल राजेश पंडित के भाई शेखर पंडित ने बताया कि भैया ट्रैक्टर में लेबर का काम करता है और काम करके घर आ रहा था उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।