बेल्थरारोड नगर के श्याम सुंदरी इंटर कॉलेज के पास वार्ड नंबर 1 में एक और तालाब के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने सभासदों के साथ विधिवत शिलान्यास किया। शासन द्वारा नगरीय झील, तालाब एवं पोखर संरक्षण योजना के तहत इस परियोजना के लिए करीब 41.90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये अवमु