कर्वी: कर्वी के शंकर बाजार कुबेरगंज निवासी विकलांग व्यक्ति विकलांग पेंशन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा
कर्वी के शंकर बाजार कुबेर गंज निवासी विकलांग व्यक्ति राजेंद्र प्रसाद विकलांग पेंशन लिए सोमवार की दोपहर 1 बजे विकास भवन पहुंचा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी विकलांग पेंशन 2 माह नहीं मिल रही है, वह 6 से 7 बार अधिकारियों के पास जा चुका है,पर उसकी समस्या का समाधान नही किया गया। जिससे वह आज फिर विकास भवन आया है।