कर्वी: कर्वी के तरौंहा ड्योढ़ी टोला में काम करते समय चेहली टूटने से मजदूर घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी के तरौंहा ड्योढ़ी टोला में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे चहली टूटने से मजदूर 52 वर्षीय रामेश्वर पुत्र रामसागर घायल हो गया।रामेश्वर निर्माणाधीन मकान में काम कर रह था, तभी चहली टूटने से यह हादसा हो गया। वहीं घायल रामेश्वर का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रामेश्वर के पैर में गंभीर चोट आई है।